हाल में राजनीति और राजनेताओं पर लगातार फिल्में बन रही हैं. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता वाईएस राजशेखर रेड्डी पर फिल्में बनने के बाद अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर भी फिल्म आने वाली है.

कुछ लोगों को आरोप है कि ये फिल्म उनके प्रचार के लिए बनाई गई है. हालांकि फिल्म निर्देशक अनुराग भुसारी ने इसे पूरी तरह से खारिज किया और कहा कि यह किसी तरह का प्रचार नहीं है, बल्कि पूरी फिल्म तथ्यों पर आधारित है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ है.

फिल्म निर्देशक अनुराग का कहना है कि फिल्म में गडकरी के जीवन को काफी संतुलित तरीके से दिखाया गया है. उन्होंने कहा, 'हाल में राजनेताओं पर काफी फिल्में बनी हैं, जिनके बारे में लोगों ने कहा कि यह उनके 'प्रचार' के लिए किया गया है. लेकिन मैं दर्शकों को इस बात का भरोसा दिला सकता हूं कि फिल्म में वास्तविकता को ही दिखाया गया है.'

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours